Combodia ka Angkor Wat bna duniya ka Aathawa Ajuba

 

अंकोरवाट मंदिर यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों में से एक है। इस प्राचीन मंदिर की दीवारों पर भारतीय हिंदू धर्म ग्रंथों के प्रसंगों का विस्तार से चित्रण किया गया है। इसमें असुरों और देवताओं के बीच हुए समुद्र मंथन का दृश्य भी दिखाया गया है। 


इस मंदिर की विशालता का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि मंदिर में प्रवेश के लिए एक विशाल द्वार बनाया गया है जो लगभग 1000 फुट चौड़ा है। मंदिर साढ़े तीन किलोमीटर लंबी पत्थर की दीवारों से घिरा हुआ है। इस दीवार के बाद 700 फुट चौड़ी खाई है, जिसपर एक जगह 36 फुट चौड़ा पुल है। इस पुल से मंदिर के पहले खंड द्वार तक पहुंचा जा सकता है। 


यह मंदिर एक ऊंचे चबूतरे पर स्थित है, जिसमें तीन खंड हैं। इन तीनों खंडों में सुंदर मूर्तियां बनाई गई हैं और प्रत्येक खंड से ऊपर के खंड तक पहुंचने के लिए सीढ़ियां भी बनाई गई हैं। प्रत्येक खंड में आठ गुंबज हैं और ये सभी गुंबज 180 फुट ऊंचे हैं। मुख्य मंदिर तीसरे खंड की छत पर स्थित है। हाल ही में अंकोरवाट मंदिर ने इटली के पम्पोई को पीछे छोड़ कर दुनिया का आठवा अजूबा बन गया है|